{"_id":"6afa1d6d9143f73f8c0e452e","slug":"woman-killed-after-being-hit-by-a-trailer-husband-and-brother-in-law-survive-basti-news-c-207-1-bst1011-171834-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति-देवर बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति-देवर बचे
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के निकट रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और देवर बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। कप्तानगंज और दुबौलिया थाने की पुलिस ट्रेलर को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी जब्बार अली अपनी पत्नी अफसाना बानो (38) और छोटे भाई शाहिद अली के साथ एक ही बाइक से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुई गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक शाहिद चला रहा था। रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे मदनपुरा गांव के निकट कप्तानगंज से दुबौलिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी अफसाना सड़क पर गिर गईं। ट्रेलर का पहिया उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि पति जब्बार अली और देवर शाहिद अली बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रेलर को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसके बावजूद दोनों थानों की पुलिस वाहन को पकड़ने में नाकाम रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रेलर की तलाश की जा रही है।
दिन-रात फर्राटा भर रहे भारी वाहन : कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहन दिन-रात फर्राटा भरते हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की ओर से इनके आवागमन पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
भारी वाहनों की चपेट में आने से इस मार्ग पर अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के वीरेंद्र ओझा, संतोष सिंह और विजयभान पांडेय ने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में इस मार्ग पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोगों ने भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।