फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman arrested for abetment to suicide

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for abetment to suicide
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में आम के पेड़ से युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया, लेकिन दुष्प्रेरण (उकसाने) के आरोप में नामजद अभियुक्ता को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल को फरेंदा सेंगर बाग में हरैया थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव के रहने वाले निर्मल निषाद का शव आम के पेड़ से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 27 अप्रैल को मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर रिश्तेदारी की एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया। कप्तानगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को सुबह करीब 11:15 बजे संसारीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मृतक और महिला के बीच संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक महिला के साथ रहना चाहता था, जिसे सामाजिक दृष्टि से स्वीकार नहीं किया गया। इसी तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या की, जबकि महिला पर उसे उकसाने का आरोप पाया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। बताया कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed