{"_id":"64dfbc3e74179aab1a0225b4","slug":"wine-against-action-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2946-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कच्ची के गढ़ छतौना माझा में छापा मार कार्रवाई, चकमा देकर फरार हो गए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कच्ची के गढ़ छतौना माझा में छापा मार कार्रवाई, चकमा देकर फरार हो गए कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के गढ़ के रूप में पहचान बना चुके छतौना माझा में बृहस्पतिवार रात आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की, जिसमें शराब माफिया की गन्ने की खेत में छुपाई बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं हर बार की तरह कच्ची शराब के धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे और पुलिस हाथ मलती रह गई।
आबकारी निरीक्षक अंगद कुमार ने बताया कि आधी रात कच्ची शराब की तस्करी की सूचना पर छतौना गांव के बीडी तटबंध पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान तटबंध से सटे गन्ने के खेत में कच्ची शराब की पाउच भरी पांच बोरियां, जिसमें लगभग 360 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं कच्ची शराब के धंधेबाज पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि खेत के मालिक से पूछताछ के बाद छतौना गांव निवासी राकेश निषाद, संजय निषाद, हरि निषाद, रंजीत निषाद, ओमप्रकाश निषाद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान संयुक्त टीम में हर्रैया क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़, विक्रमजोत चौकी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय के अलावा कांस्टेबल विक्रांत, कमलेश, देवांशु पांडेय, विवेक प्रताप सिंह, धनंजय, विकास कुमार शामिल रहे।