फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will increase immunity in children

Basti News: विटामिन ए की 10 खुराक, बच्चों में बढ़ाएगी प्रतिरोधक क्षमता

Wed, 03 Jan 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will increase immunity in children
- नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों का सुरक्षा कवच है विटामिन ए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शरीर में विटामिन ए की कमी बच्चों में रतौंधी व प्रतिरोधक क्षमता कम करता है। जिले में ऐसे बच्चे बहुतायत में आ रहे हैं। इन्हें बचाने की पहल शुरू हो गई है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को 10 डोज खुराक पिलाने पर तमाम बीमारियों से बचाया जा सकेगा। इसके लिए जिला महिला अस्पताल में शिविर भी लगाया गया है।
बच्चों में प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने तथा रतौंधी, संक्रमण, ब्लाइडर स्टोन के मामले हर दिन 10 से 15 की संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसका कारण विटामिन ए की कमी है। इसे दूर करने के लिए प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिला महिला अस्पताल में विटामिन ए की खुराक बच्चों को दे रहा है। यह खुराक नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दिया जाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि विटामिन ए की कमी इस क्षेत्र के बच्चों में पाई जाती है। इसे लेकर अब पहल तेज कर दी गई है। यदि नियमानुसार नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को 10 डोज विटामिन ए की दे दी जाए तो उनमें प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ जाती है। सीएमओ ने कहा कि इसके लिए लगातार दस माह तक यह डोज अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। प्रयास है कि कोई भी बच्चा इसके खुराक से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed