{"_id":"6a7789dd18feb2f34201f464","slug":"widening-of-nyay-marg-and-collectorate-road-begins-will-provide-relief-from-traffic-jams-basti-news-c-207-1-bst1005-163974-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट रोड का शुरू हुआ चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट रोड का शुरू हुआ चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
न्याय मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ संवाद
बस्ती। शहर की प्रमुख सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। बदहाल और संकरी सड़कों के कायाकल्प की कवायद के तहत न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। दोनों सड़कों पर 2.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधीन आने वाली सड़कों के सुधार की जिम्मेदारी अब बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) को दी गई है। मंजूरी के बाद फर्म का चयन कर वर्कऑर्डर जारी होते ही कटरा पानी टंकी से विकास भवन, एसपी कार्यालय, न्यायालय होते हुए दीवानी कचहरी चौराहे तक न्याय मार्ग का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। सड़क को दोनों ओर से चौड़ा करने के लिए खोदाई कर बोल्डर और गिट्टी डाली जा रही है। वर्तमान में सड़क काफी संकरी है। न्यायालय, कलक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वादकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
न्याय मार्ग की चौड़ाई छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर की जाएगी। इस पर 1.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के दोनों किनारों पर सीसी नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसी तरह शक्ति चौक से तहसील होते हुए डीएम कार्यालय (शास्त्री चौक) तक कलेक्ट्रेट मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसकी चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इस पर करीब 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।