Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Weighing slip' ritual performed at Rudhauli Sugar Mill; procurement to begin on the 26th

Basti News: रुधौली चीनी मिल में तौल पर्ची पूजा संपन्न, 26 से होगी खरीद

Tue, 24 Nov 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
'Weighing slip' ritual performed at Rudhauli Sugar Mill; procurement to begin on the 26th
बस्ती। चीनी मिल रुधौली में आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को मिल गेट और बाहरी गन्ना क्रय केंद्रों की तौल पर्ची इंडेंट पूजा पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके साथ ही तौल पर्ची निर्गमन और इंडेंट की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन के अनुसार, बाहरी क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल 26 नवंबर से शुरू होगी। मिल गेट पर तौल 28 नवंबर को डोंगा पूजा के बाद प्रारंभ की जाएगी। इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना आपूर्ति की सभी तैयारियां पूरी हैं। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान को मिल प्रबंधन की प्राथमिकता बताया। महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने पारदर्शी व्यवस्था के तहत पर्ची निर्गमन की बात कही। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा पर जोर

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय गगन ने कहा, गन्ना विभाग की टीम किसानों की सुविधा के लिए सक्रिय है। क्रय केंद्रों से लेकर मिल गेट तक तौल व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। इससे किसानों के समय की बचत होगी। उप महाप्रबंधक गन्ना अनिल शुक्ला, क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी प्रवीण सिंह, रंजीत सिंह और राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed