फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weather is taking a turn, chances of fog appearing

Basti News: मौसम ले रहा करवट, कोहरा छाने के आसार

Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather is taking a turn, chances of fog appearing
बस्ती। पिछले तीन दिनों से खुशगवार बना मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। पुरवा हवा के बढ़ते प्रभाव के बीच कोहरे की आशंका बन रही है।
विज्ञापन

इससे न्यूनमत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 21 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 22 से नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पुरवाई थमेगी और उत्तरी पश्चिमी हवा चलेगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और कोहरा छंटेगा।
एक हफ्ते पहले दो दिन के लिए ठंड ने तेवर दिखाए थे। इसके बाद तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। दिन में भी गलन महसूस हो रही थी। पछुआ हवा के मंद पड़ते ही तापमान फिर से 26 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में कमी होने के आसार जताए जा रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वातावरण में काफी नमी होने की वजह से कोहरे पड़ने की आशंका बन रही है। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed