फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water tank ground gg

Basti News: पानी की टंकी की जमीन पर दुबौलिया पुलिस का कब्जा

Sun, 08 Oct 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
water tank ground gg
राजस्व कर्मियों की पैमाइश के बाद भी पुलिस नहीं हटा रही कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना परिसर के सामने स्थित भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा था। दुबौलिया पुलिस ने दूसरे दिन सुबह काम रोक दिया। भूमि पर सीज व लावारिस वाहनों को खड़ा कर दिया है। ऐसे में पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। पिछले दिन नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने पैमाइश कर स्पाट मेमो भी बनाया गया। उसके बाद भी पुलिस कब्जा नहीं हटा रही है।

राजस्व कर्मियों के मुताबिक, दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा ग्राम पंचायत की करीब 500 एयर भूमि में करीब 253 एयर भूमि थाने के नाम और 100 एयर कृषि बीज गोदाम को आवंटित किया गया है। बाकी जमीन खाली देख उस पर थाने वालों ने कब्जा कर रखा है। उक्त जमीन पर थाना भवन एवं बैरक का निर्माण हुआ है। इसी गाटा संख्या 22 में ही करीब 160 एयर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है, लेकिन दुबौलिया पुलिस उक्त भूमि पर कब्जा कर वाहनों को खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सेमरा लल्लू सिंह ने कहा कि उक्त भूमि की 27 सितंबर को नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में पैमाइश कर चिह्नित की गई। इसके बाद पश्चिम व दक्षिण तरफ की नींव खोदी गई, लेकिन अगले दिन पुलिस ने उसे रोक कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राम अधार चौहान ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। पैमाइश की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed