फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Warning to the officers of Shohratgarh and Bansi

शोहरतगढ़ व बांसी के क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी

Thu, 20 Oct 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Warning to the officers of Shohratgarh and Bansi
शोहरतगढ़ व बांसी के क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक के कैंप कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को रेंज के तीनों जनपदों के शिकायती प्रकोष्ठ/आईजीआरएस के प्रभारी एवं शाखा में कार्यरत पुलिस कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई। डीआईजी आरके भारद्वाज ने शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती मिलने पर सिद्धार्थनगर के शोहरतढ़ और बांसी के क्षेत्राधिकारी को चेतावनी दी।
इस दौरान शिकायत प्रकोष्ठ व आईजीआरएस में आम जनता व मुख्यमंत्री ऑनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई व रजिस्टर्ड डाक से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें बस्ती व सिद्धार्थनगर की अपेक्षा जनपद संतकबीरनगर का कार्य अधिक संतोषजनक रहा। सिद्धार्थनगर व बस्ती में निस्तारण की स्थिति पर डीआईजी ने असंतोष व्यक्त किया। थाना एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय स्तर पर अधिक समय तक प्रार्थना पत्रों को लंबित रखने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इससे क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी बांसी को चेतावनी दी गई। तीनों जनपद के प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालयों में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्रों के गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। महिला संबंधी अपराध, यौन उत्पीड़न तथा एससी/एसटी प्रकरणों में रुचि लेकर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम के साथ भूमि संबंधी शिकायतों का स्थायी समाधान कराया जाए। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में यदि तनाव है तो भूमि विवाद रजिस्टर में चिह्नित कराकर दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान परिक्षेत्र के तीनों जनपद के संबंधित शाखा के प्रभारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed