फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers enraged by beating of BJP agent in Karcholia

Basti News: करचोलिया में भाजपा एजेंट की पिटाई से भड़के ग्रामीण

Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged by beating of BJP agent in Karcholia
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज(बस्ती)।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव में चुनावी रंजिश में शनिवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई घटना में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुँची पुलिस घायलो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव में बूथ एजेंट बनने को लेकर सुबह से ही सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव चल रहा था। कुछ सपाई भाजपा कार्यकर्ता से नाराज थे। देररात इसी नाराजगी में सपा के कार्यकर्ता गांव में भाजपा एजेंट के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को हुई तो वह भड़क गए और मारपीट में शामिल लोगों को दौड़ा कर धुन दिया। इस घटना में अजय कुमार, चन्द्रवती देवी,दिलीप कुमार को चोटें आई। जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया निषाद,पिंटू सोनकर, सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने अथक प्रयास के बाद मामला शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed