फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vigilance team accused of extortion, two member team will investigate

Basti News: विजिलेंस टीम पर धन उगाही का आरोप, दो सदस्यीय टीम करेगी जांच

Sun, 11 Aug 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team accused of extortion, two member team will investigate
- रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी ने मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर की थी जांच की मांग
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता वर्कशॉप व मीटर को दी गई मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर काश्तकारों से धनउगाही करने का आरोप लगाया है। मुख्य अभियंता को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि विजिलेंस टीम उपभोक्ताओं को चोरी के नाम पर परेशान कर उनसे धनउगाही कर रही है। मुख्य अभियंता एसके सरोज ने बताया कि अधिशासी अभियंता कार्यशाला चंद्रशेखर और मीटर श्रीप्रकाश को जांच सौंपी गई है।
उपभोक्ताओं से बिजली चोरी के नाम पर धनउगाही करने का खेल कोई नया नहीं है। दुबौलिया उपखंड अधिकारी रहे मनोज कुमार पर दो माह पहले उनके ड्राइवर ने ही उपभोक्ताओं से धनउगाही का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच अधिशासी अभियंता को मिली थी। इसके बाद से यह मामला फाइलों में दब कर रह गया, यही हाल विजिलेंस टीम का भी है।
विज्ञापन

बेहिल में बिजली चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ कर छोड़ने का वीडियो भी बीते दिनों वायरल हो चुका है। साक्ष्य के बावजूद स्थानीय अधिकारी मामले को पचा ले गए। उपभोक्ता लंबे समय से विजिलेंस टीम पर धनउगाही करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन इस पर कभी जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी ने मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की तो निगम के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। मुख्य अभियंता एसके सरोज दो सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed