फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Video of policeman creating ruckus while drunk goes viral, line present

Basti News: नशे में हंगामा करते सिपाही का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

Sat, 20 Jan 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Video of policeman creating ruckus while drunk goes viral, line present
वायरल विडियो ​क्लिप में उलझता सिपाही।
बस्ती। शहर के रोडवेज पर दोपहर करीब दो बजे एक सिपाही के हंगामा करने से अफरातफरी मच गई। सिपाही मुफ्त में मटन लेने के लिए हंगामा करने लगा। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली में तैनात सिपाही अमित सिंह दोपहर दो बजे रोडवेज स्थित एक मटन की दुकान पर पहुंचा। यहां भीड़ थी, वह दुकान के भीतर घुसते ही दुकानदार से मटन मांगने लगा। आरोप है कि दुकानदार ने जब उसे थोड़ी देर इंतजार करने को कहा तो अपशब्द कहने लगा। दुकानदार ने थोड़ी देर तक बर्दाश्त करता रहा। इसके बाद सिपाही भड़क गया और तेज आवाज में अपशब्द कहने लगा। दुकानदार को जब उसकी बात नागवार लगी तो उसने पहले मना किया, फिर सिपाही से उलझ गया।
विज्ञापन

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। मगर, उसने दुकानदार को धकेल दिया और मटन देने का दबाव बनाते हुए गालियां देने लगा। इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना क्रम का वीडियो बना लिया और थोड़ी ही देर में यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर चर्चा होने लगी। मामला एसपी गोपालकृष्ण चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अमित सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। अनुशासन का उल्लंघन कोई भी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कोतवाल चंदन ने कार्रवाई की पुष्टि की।

18 अगस्त 2017 को रुधौली थाने के हनुमानगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कामेश्वर सिंह ने नशे में अभद्रता की तो लोगों ने इस मामले की जानकारी चौकी पर तैनात दो अन्य सिपाहियों को दी। सिपाही हरिकिशोर तिवारी और रितेश कुमार यादव तुरंत एक होटल पर बैठे सिपाही कामेश्वर सिंह के पास पहुंचे। वहां जब उन्होंने कामेश्वर को समझाना चाहा तो मामला बढ़ गया। सिपाही कामेश्वर सिंह ने अपने पास मौजूद अवैध रिवाल्वर से दोनों सिपाहियों पर फायर कर दिया। हरिकिशोर के सीने में गोली लगी तो रितेश के हाथ में। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में हरिकिशोर को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि रितेश को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कामेश्वर सिंह भटिला देवरिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed