{"_id":"68dd7e5e1c96bf1255040945","slug":"vegetable-vendor-riding-a-bike-dies-in-an-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145054-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में बाइक सवार सब्जी व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में बाइक सवार सब्जी व्यवसायी की मौत
Thu, 02 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक भाग निकला।
इसी थानाक्षेत्र के धवरपारा के 38 वर्षीय रामतौल उर्फ पिंटू पुत्र रामलौट आटा चक्की व सब्जी का व्यवसाय करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार सुबह वह सब्जी लादकर बेचने जा रहे थे। खबर मिलते ही पत्नी रीता, बेटे शिवम (18), सत्यम (12), मां, भाई सचिन कुमार और बहनों माया व सोनी सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भाई सचिन कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर शाम परिजनों ने शिवाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो घायल
महराजगंज (बस्ती)। बुधवार की दोपहर हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा इलियहवा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में आगे चल रही बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार को भी चोटें आईं। घायलों को एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की मदद से सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विकास ओझा, निवासी रजौली, थाना जिला बस्ती के रूप में हुई, जो बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार तौलू गुप्ता, पुत्र छेदी लाल गुप्ता, ग्राम सरनामगंज, थाना परशुरामपुर, जिला बस्ती के रूप में हुई। हादसे के कारण दोनों मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और आपस में टकरा गई। संवाद