{"_id":"62d5afec5ea51653c90d8c91","slug":"varast-basti-news-gkp4441442126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिपं सदस्य को मृत दिखाकर वरासत करा ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिपं सदस्य को मृत दिखाकर वरासत करा ली जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिपं सदस्य को मृत दिखाकर वरासत करा ली जमीन
- एसडीएम हर्रैया ने दिए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य को सरकारी अभिलेखों में मृत दिखाकर उनकी जमीन दूसरे के नाम करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मामले को लेकर एसडीएम हर्रैया से शिकायत की है।
कप्तानगंज क्षेत्र के परिवारपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीशचंद्र सिंह का खोभा में खेती व मकान है। सतीशचंद्र के मुताबिक 14 जुलाई को उन्होंने गन्ने का सट्टा बनवाने के लिए महराजगंज के सहज जनसेवा केंद्र से परिवारपुर गांव की खतौनी निकाली तो पता चला कि उनके परिवारपुर गांव के खाता संख्या 68 के गाटा संख्या 198, 213, 252 में उनके हिस्से को आलोक सिंह के नाम वरासत कर दिया गया है। खतौनी के आदेश वाले कॉलम में सतीशचंद्र की 15 मई 2020 को मौत होना दर्शाया गया है। मौत का हवाला देकर आलोक सिंह नाम के व्यक्ति को उनका पुत्र दर्शाकर जमीन की वरासत कर दी गई। सोमवार को मामले की शिकायत सतीश सिंह के पुत्र आनंद सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रेया अमृतपाल कौर के अलावा जनसुनवाई पोर्टल भी की है। एसडीएम ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।