{"_id":"651b1f8b0bba97700a06e2b4","slug":"vaibhav-in-walking-competition-basti-news-c-7-1-gkp1032-324639-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पैदल चाल प्रतियोगिता में वैभव, प्रतिमा, प्रशांत व सोनम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पैदल चाल प्रतियोगिता में वैभव, प्रतिमा, प्रशांत व सोनम अव्वल
Tue, 03 Oct 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
— गांधी जयंती के अवसर पर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीडा स्टेडियम में सोमवार को पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता अंडर 14 और ओपन वर्ग में हुई। अंडर 14 में वैभव व प्रतिमा और ओपन ग्रुप में प्रशांत व सोनम विजेता रहीं।
प्रतियोगिता से पहले स्टेडियम में खिलाडियों व अफसरों ने बापू व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम पाली में अंडर 14 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक वर्ग में वैभव प्रथम, संस्कार द्वितीय व उत्तम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रतिमा प्रथम, खुशी द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन ग्रुप बालक वर्ग में प्रशांत प्रथम, हर्ष द्वितीय व सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, अमृता द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उपक्रीडाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल, मंजीत सिरताज सिंह व विकास सोनकर निर्णायक की भूमिका में रहे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं में खेलों में प्रति लगाव पैदा करना रहा।