फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unlocking the increased stress

ताला खोलने को लेकर बढ़ा तनाव

Sun, 25 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 25 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Unlocking the increased stress
सल्टौआ बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने किया प्रर्दशन।
बस्ती जिले में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। बनकटी परियोजना केंद्र पर सीडीपीओ ने बारिया के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों की उपस्थिति न देख केंद्र पर लगाए गए ताले को तोड़वा दिया। तो वहीं सल्टौआ परियोजना केंद्र पर सीडीपीओ के लाख समझाने के बाद भी परियोजना केंद्र का ताला खोलने के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी राजी नहीं हुई। रामनगर में पूर्व प्रमुख मीना पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तवा ने कहा कि सभी परियोजना केंद्र पर आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर  परियोजना केंद्र पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का प्रदर्शन व कार्यालय में ताला बंदी का क्रम  शनिवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मागों को लेकर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व  में महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना  पांडेय को ज्ञापन देकर पीड़ा बताई। इस मौके पर सुमन मिश्रा, कुसुम सिंह,  सोनी वरूण, रीता देवी, आरती देवी, रेशमा देवी, ऊषा देवी आदि उपस्थित रही। वहीं बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बरसात होने का फायदा उठाते हुए सीडीपीओ ने परियोजना कार्यालय का बंद ताला तुड़वा दिया। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। पुन: ताला बंद करने को लेकर सीडीपीओ सुरेंद्र नाथ तिवारी से कहा सुनी हुई। काफी मान मनौवल व आश्वासन के बाद भागमनी दूबे की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहीं महिला आंगनबाड़ी कर्मियों  ने सीडीपीओ को ज्ञापन दिया। सीडीपीओ ने कहा कि प्रशासनिक कार्य मे  व्यवधान न डाले, ताला बंदी न करें वह तो उनके साथ ही हैं। भागमनी दूबे ने कहा कि 27 सितंबर को लखनऊ  मे बड़ा प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर माधुरी, जड़ावती, कौशल्या  देवी, सुमित्रा, सावित्री, कोमल, लता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगो को लेकर सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना जारी रखा। सीडीपीओ  मिथलेश बौद्ध के ताला खोलने के अनुरोध को अस्वीकार कर उनका घेराव किया और मांगों से संबधित ज्ञापन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी और सरकार इस बारे में घोषणा नही करती। तब तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर   शकुंतला, फूलपरी, पूनम पाण्डेय, मिथलेश, मंजू त्रिपाठी, रंजू  त्रिपाठी, कुसुम मिश्रा, सुमन, देवी, पूर्णिमा,  सरोज सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed