फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled car collides with hydra, three people from Gorakhpur injured

Basti News: अनियंत्रित कार हाइड्रा से टकराई, गोरखपुर के तीन लोग घायल

Fri, 14 Aug 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with hydra, three people from Gorakhpur injured
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र में बुधवार रात हाईवे पर बिजरा गांव के पास करीब 10:50 बजे अनियंत्रित कार सेफ्टी बैरियर तोड़ते हुए सड़क पर काम कर रहे हाइड्रा (क्रेन) से जा टकराई। हादसे में कार सवार धर्मेंद्र (42), सुशील (25) और राधिका (34) घायल हो गए। तीनों हांडी, सहजनवा, गोरखपुर के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि हाईवे पर बिजरा गांव के पास जेब्रा क्रॉसिंग के समीप सड़क पर रखे बोल्डर हटाने का काम चल रहा था। इसके लिए हाइड्रा मशीन मौके पर लगाई गई थी। इसी दौरान बस्ती की ओर से आ रही कार के चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सेफ्टी पॉइंट तोड़ते हुए हाइड्रा से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद एनएचआई के कर्मचारी घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed