{"_id":"61acf5bb4ce02b55c42c1633","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-divider-death-of-irrigation-worker-basti-news-gkp418819682","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, सिंचाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, सिंचाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घघौवा चौकी के सामने शनिवार की रात करीब आठ बजे बस्ती से फैजाबाद जा रहा एक मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद घघौवा चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जिला मुख्यालय पर सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी 38 वर्षीय संजय कुमार पुत्र तालुकदार निवासी पूरे अगनी थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या के रूप में हुई।
चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोटरसाइकिल से फैजाबाद अपने घर जा रहे थे कि अचानक घघौवा में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें सीएचसी विक्रमजोत पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।