{"_id":"641f44b923f748dab90654f4","slug":"uncontrolled-ambulance-overturned-on-the-highway-basti-news-c-7-1-99111-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाइवे पर पलटी अनियंत्रित एंबुलेंस, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाइवे पर पलटी अनियंत्रित एंबुलेंस, दो घायल
Sun, 26 Mar 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में जमुरिया में पलटी एंबुलेंस।
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमौलिया गांव के पास शनिवार को लखनऊ से गोरखपुर के पिपराइच जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। घायल चालक की पहचान लखनऊ थाना चौक मेडिकल कालेज के शहनबाज खां व दूसरे की पहचान गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी पूजा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल सुभान के ग्रामीण लखनऊ मेडिकल कालेज गये थे जहां एक व्यक्ति की मौत होने के बाद शव को एंबुलेंस से लेकर परिजन घर लौट रहे थे। एंबुलेंस हाइवे पर जमौलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है।
गोरखपुर के पिपराइच व लखनऊ के निवासी हैं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी