{"_id":"6765bbd33c12e1afa50706e4","slug":"uncontrollable-trailer-collides-with-bike-shopkeeper-and-farmer-die-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129106-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार और किसान की मौत
Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद जुटी भीड़
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर करहली मोड़ पर हुआ हादसा, दुबौलिया क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर खड़ौवा जाट करहली मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने रामवृक्ष चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दयानंद मिश्र उर्फ पल्लन को गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छावनी पहुंचते ही दयानंद मिश्र की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया क्षेत्र के गोबरहिया निवासी 47 वर्षीय दयानंद मिश्र उर्फ पल्लन पुत्र बृजभूषण और 42 वर्षीय रामवृक्ष चौधरी पुत्र श्रीनेवास चौधरी निवासी नरहरपुर एक ही बाइक से बस्ती जा रहे थे। खड़ौवा जाट के पास करहली मोड़ पर ट्रेलर से टक्कर हो गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
..
दयानंद की थी किराने की दुकान, रामवृक्ष करते थे खेती
गोबरहिया निवासी दयानंद मिश्र राम जानकी मार्ग के नंदनगर चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। वहींं नरहरपुर निवासी रामवृक्ष चौधरी खेती करते थे। दयानंद मिश्न तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।