फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unannounced power cuts spark public outrage, resulting in a midnight uproar at the power station.

Basti News: अघोषित बिजली कटौती से बढ़ा जनआक्रोश, आधी रात पावर हाउस पर हंगामा

Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts spark public outrage, resulting in a midnight uproar at the power station.
हर्रैया। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही कटौती से परेशान ग्रामीण बृहस्पतिवार आधी रात पावर हाउस पहुंच गए। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय ग्रुप में शाम छह बजे दो घंटे बिजली कटौती का संदेश भेजा जाता है लेकिन इसके बाद कटौती की अवधि बार-बार बढ़ा दी जाती है। इससे रात में पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बुजुर्गों और मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम के समय बिजली कटौती से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूर्या चौधरी और शिव कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर अधिकारी से बात करने के लिए वे पावर हाउस पहुंचे थे। उनका आरोप है कि एसडीओ के मौके पर आने के बजाय आपातकालीन पुलिस सेवा 112 को सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति शांत हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ हर्रैया डीएन शर्मा ने बताया कि ऊपर से 33 केवी लाइन का कोड मिलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। उच्च स्तर से कोड आते ही मजबूरी में आपूर्ति रोकनी पड़ती है। समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed