फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unable to accept defeat in the face of circumstances...took the handle of an e-rickshaw and is running it for the family

Basti News: हालात से नहीं मानी हार...ई-रिक्शा का हैंडिल थामा, चला रहीं परिवार

Tue, 03 Feb 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unable to accept defeat in the face of circumstances...took the handle of an e-rickshaw and is running it for the family
नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी निवासी आटो चालक सोनी। संवाद
नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत पोखरनी की सोनी परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। एक वर्ष पहले पति मुकेश की सड़क दुर्घटना में एक पैर खराब हो गया। पति के चल-फिर न पाने के कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी, मगर सोनी ने बिगड़ती परिस्थितियों से हार नहीं मानी।
विज्ञापन

उन्होंने छह माह पहले एक ई-रिक्शा खरीदा और अब खुद ही उसे चलाकर परिवार का गुजारा चला रही हैं।सोनी का परिवार चार सदस्यों का है। पति मुकेश और उनके दो नाबालिग बच्चे नौ वर्षीय बेटी आंचल और आठ वर्षीय बेटा अंकुर हैं।
विज्ञापन

दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। सोनी का सपना है कि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और बेहतर भविष्य बनाएं। इसीलिए वह सुबह ऑटो चलाती हैं, ताकि बच्चों की फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और घर का खर्च चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पति मुकेश का एक्सीडेंट हुआ था तो घर में सब कुछ ठप हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि पैर पूरी तरह ठीक नहीं होगा। धीरे-धीरे घर की माली हालत खराब होने लगी। सोनी ने बताया कि इसके बाद उसने सोचा कि अब घर बैठकर रोना-धोना नहीं चलेगा।
बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है, इसलिए उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। सोनी का रोज का रूट गांव से लेकर नजदीकी कस्बों और बाजार और शहर तक है। वह सुबह से शाम तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती हैं। कई बार मौसम की मार, ट्रैफिक, थकान और सुरक्षा की चिंताएं होती हैं।

पति मुकेश भी सोनी के इस फैसले का समर्थन करते हैं। वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल और छोटे-मोटे काम संभालते हैं। गांव वाले भी सोनी की तारीफ करते नहीं थकते।
कई लोग कहते हैं कि सोनी ने न सिर्फ अपने परिवार को संभाला है, बल्कि महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed