फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti bus station to be built on PPP model at a cost of 88 crore.

Basti News: 88 करोड़ से पीपीपी मॉडल पर बनेगा बस्ती बस स्टेशन

Sun, 20 Sep 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Basti bus station to be built on PPP model at a cost of 88 crore.
बस्ती। परिवहन निगम ने दूसरे चरण में बस्ती समेत प्रदेश के 49 बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था का चयन किया जा चुका है। बस्ती बस स्टेशन के निर्माण पर करीब 88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब निगम ने चयनित बस स्टेशनों की मौजूदा स्थिति और संबंधित फर्मों को स्टेशन हस्तांतरित किए जाने की जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों से मांगी है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किए जा रहे 49 बस स्टेशनों को लेकर परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (विपणन) अंकुर विकास ने क्षेत्रीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें अधिकारियों से संबंधित बस स्टेशनों की वर्तमान स्थिति की स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में यह भी पूछा गया है कि दूसरे चरण के लिए चयनित फर्मों को संबंधित बस स्टेशन हस्तांतरित किए जा चुके हैं या नहीं। अधिकारियों को मांगी गई जानकारी ई-मेल के साथ हार्ड कॉपी में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के साथ पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने वाले सभी 49 बस स्टेशनों की सूची भी भेजी गई है। इसमें बस्ती, देवरिया और सोनौली बस स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed