{"_id":"645a9f0098f4be4a7c0318b6","slug":"two-trucks-collided-one-overturned-other-entered-the-shop-basti-news-c-7-1-158736-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कलवारी चौराहे पर दो ट्रक टकराए, एक पलटा, दूसरा दुकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कलवारी चौराहे पर दो ट्रक टकराए, एक पलटा, दूसरा दुकान में घुसा
Wed, 10 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग व राम जानकी मार्ग को जोड़ने वाले कलवारी चौराहे पर सोमवार की रात दो ट्रक आपस में टकरा गए। उसमें एक पलट गया और दूसरा पान की गुमटी को तोड़ते हुए चाय की दुकान में घुस गया। दोनों ट्रकों के चालकों को हल्की चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात गायघाट की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। ठीक उसी समय एनटीपीसी टांडा से निकलने वाली राख लादकर दूसरा ट्रक भी पहुंच गया। दोनों ट्रकों में बीच चौराहे पर जोरदार टक्कर हो गई। जिससे राख लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। जबकि दूसरा ट्रक सड़क के किनारे रामधनी के पान की गुमटी तथा लस्सी की दुकान को तोड़ते हुए विकास के चाय की दुकान में घुस गया। तीनों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। विकास के चाय की दुकान में रखे तखत पर सो रहे भागवत अग्रहरि ने बताया कि रात लगभग 2:00 बजे अचानक दोनों ट्रकों के टक्कर से तेज आवाज हुई। जिससे उसकी नींद खुल गई। देखा कि एक ट्रक उसकी तरफ आ रहा है। तत्परता दिखाते हुए वहां से भाग निकला और बच गया। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक फरार हो गए। ट्रक पलटने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया जिसको यातायात बहाल करने के लिए उपनिरीक्षक विजय कांत यादव ने अपनी टीम के साथ क्रेन मंगवा कर चाय की दुकान में घुसे हुए ट्रक को बाहर निकलवाया।साथ ही पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाया।