{"_id":"6a08c168947680fd2900db1b","slug":"two-robbery-accused-arrested-within-12-hours-basti-news-c-207-1-bst1006-158782-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लूट के दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लूट के दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया क्षेत्र में हुए लूट के आरोपी गिरफ्तार-स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बभनान में शुक्रवार की देर शाम छपिया थाना क्षेत्र के मुरवाट खुर्द गांव निवासी सुमित यादव से 1200 रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। वहीं, आरोपियों पूरा पैकोलिया गांव निवासी नीरज पांडेय और सुशील पांडेय उर्फ माइकल को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की रकम और कागजात बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के मुरवाट खुर्द गांव निवासी सुमित यादव पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह परसा से बभनान की तरफ शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जा रहा था। वह एक स्कूल के सामने पहुंचा तो दो अज्ञात लोगों ने बाइक रोककर उसका पर्स छीन लिया। इसमें 1200 रुपये नकद और एटीएम, पैन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि रखा है। आगे गया तो हर्रैया थानाक्षेत्र के बरमपुर निवासी दिवाकर वर्मा मिले।
उन्होंने बताया कि वह अपनी मां को बभनान स्टेशन लेने जा रहा था तो दोपहर में उसी जगह पर बाइक रोक कर 500 रुपये मारपीट कर छीन लिया गया है। पुलिस रात में लूट की प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों को चिह्नित कर तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव टीम के साथ शनिवार करीब सवा दो बजे बैरिहवा तिराहे से पूरा पैकोलिया गांव निवासी नीरज पांडेय और सुशील पांडेय उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीना गया पर्स में रखा एटीएम कार्ड, पैन कार्ड दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि और 1500 रुपये बरामद किया है।
सीओ ने बताया कि नीरज पांडेय पर बस्ती और गोंडा जनपद में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, धोखाधड़ी, हत्या की कोशिश समेत 11 प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों पर मामले में धारा बढ़ाकर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।