फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people talked from Sandeep's mobile, a conference call was also made

Basti News: संदीप के मोबाइल से दो लोगों की हुई थी बात, कान्फ्रेंस कॉल भी की गई थी

Thu, 15 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two people talked from Sandeep's mobile, a conference call was also made
महराजगंज (बस्ती)। रवई नदी में डूबे कप्तानगंज के कच्चीपुर (भूपालपुर) के संदीप विश्वकर्मा (22) के साथ गए तीन युवकों के बारे में तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस की कॉल डिटेल में संदीप की पहली लोकेशन दुबौला चौराहे से घटना स्थल की तरफ मिला है। उसके बाद दो लोगों से बात किया था। बातचीत के दौरान कांफ्रेंसिंग कॉलिंग भी की गई थी। उन नंबरों के आधार पर पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। इधर, संदीप के चाचा बाबूराम का कहना है कि उन तीनों के परिवार के लोग उन पर मामले में तहरीर न देने और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


बाबूराम के मुताबिक अगर नहाते समय संदीप डूब गया तो साथ के लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। वह लोग संदीप की मोबाइल और बाइक की चाभी लेकर भाग गए। जबकि उन्हें शक है कि संदीप के साथ कोई साजिश जरूर की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम में डूबकर मौत की पुष्टि हो चुकी है। उसके आहार नली और पेट में पानी व बालू पाया गया था। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय का कहना है कि उसके साथ देखे गए तीनों लड़कों की तलाश की जा रही है। उनके मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कच्चीपुर (भूपालपुर) गांव का रहने वाले संदीप कुमार विश्वकर्मा का गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर रवई नदी के बघौड़ा ढोढ़रहवा घाट पर शव मिला था। मृतक के चाचा बाबूराम ने बताया कि संदीप मंगलवार को गन्ने की सिंचाई कर रहा था। दिन में 11 बजे खाना खाने जाने की बात कहकर वहां से निकला था। काफी देर तक संदीप घर न लौटने पर चाचा बाबूराम ने 12:46 पर फोन किया तो संदीप कुमार ने बताया कि वह करचोलिया फार्म के पास सांड भगाने आया है। दोपहर दो बजे कुछ चरवाहों ने मोबाइल में फोटो वायरल करके रवई नदी में शव मिलने की जानकारी दी। परिवार व पुलिस के पहुंचने के पहले ही चरवाहे शव को पानी से निकालकर बाहर रख चुके थे। संदीप के कपड़े और बाइक घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली थी। हालांकि बाइक की चाबी और मोबाइल फोन गायब थे। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक से चार लोग नदी की तरफ जाते दिखे थे मगर कुछ देर बाद केवल तीन लोग लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साथियों के खिलाफ चाचा ने दी तहरीर
- पानी में डूबकर मृत संदीप विश्वकर्मा के चाचा बाबूराम ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें लिखा है कि तीनों लोगों ने संदीप को एकटेकवा चौराहे पर बुलाया और एक साथ नाश्ता किए। इसके बाद वह लोग बाइक पर बैठकर बघौड़ा की तरफ गए। रास्ते में उन लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों बहाने से नदी के किनारे ले जाकर पानी में ढकेल दिए और तीनों ने मिलकर उसे डुबोकर मार डाला। बगैर परिवार वालों को कोई सूचना दिये सारे लोग भाग गये। आरोप है कि मृतक की जेब में मोबाइल थी जिसे वह लोग सबूत नष्ट करने की नीयत से उठा ले गए और ईंट से कूंच कर नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तहरीर मिलने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed