{"_id":"6984ed5dea801bbeeb053759","slug":"two-people-died-in-accidents-at-two-places-on-the-highway-basti-news-c-207-1-bst1006-152599-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर दो स्थानों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर दो स्थानों पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हर्रैया। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बुधवार की रात दो स्थानों पर सड़क हादसा हुआ। दो लोगों की मौत हो गई। पहला महूघाट और दूसरा आमा पांडेय गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी मनीष (30) अयोध्या में किसी होटल में काम करता था। बुधवार की रात करीब 11 बजे वह हाईवे पर रोडवेज के पुराने चेकपोस्ट के सामने किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर अयोध्या वाली लेन की तरफ जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर मौत हो गई।
दूसरा हादसा हाईवे पर आमा पांडेय गांव के पास हुआ। भदावल गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता (40) सड़क किनारे दुकान करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह पत्नी गुड़िया से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाइक से चला गया।
काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो पत्नी ने रात 10 बजे मोबाइल मिलाया। फोन स्विच ऑफ था। काफी देर इंतजार करने के बाद वह सो गई। रात करीब एक बजे गश्त कर रही पुलिस को सड़क किनारे एक युवक व उसकी बाइक गिरी दिखाई पड़ी। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अजय के रूप में होने पर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। बुजुर्ग पिता सत्यनारायण व पत्नी गुड़िया के साथ अन्य लोग थाने पर पहुंचे। पत्नी व दोनों बेटे ऋतिक (12) व मनीष (8) का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।