फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two gangster accused arrested with weapons

गैंगस्टर के दो आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two gangster accused arrested with weapons
गैंगस्टर के दो आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पर घोषित कर रखा है 25-25 हजार रुपये का इनाम
पैकोलिया (बस्ती)। 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर के दो आरोपितों को पैकोलिया पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के पास से असलहा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक बाइक से पचपेड़वा-दुबौला मार्ग स्थित सौरुपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही है। इस पर थाने के उपनिरीक्षक इंद्रभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल श्याम सिंह यादव, अमरजीत कुमार, सतेंद्र यादव को दबिश के लिए भेजा गया। दुबौला मार्ग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुईली निवासी प्रदीप सिंह व दूसरे की पिपरकाजी निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई। प्रदीप के पास से एक तमंचा व एक अदद कारतूस, दिनेश के पास से एक चाकू और एक बाइक बरामद हुई। एसओ ने बताया दोनों गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित थे और काफी दिनों से फरार थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों पर बस्ती व सिद्धार्थनगर जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed