फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two criminals from Gonda arrested after snatching woman's chain

Basti News: महिला की चेन छीनकर भागे गोंडा के दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two criminals from Gonda arrested after snatching woman's chain
वाल्टरगंज क्षेत्र के आमा भुजैनिया के पास नौ अगस्त को हुई थी वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेन स्नेचिंग करने वाले दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात 11 बजे पुर्सिया गांव जाने वाले खडंजा मार्ग के पास पकड़ गया। दोनों के पास से छीना हुआ चेन व बाइक बरामद किया।
शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि नौ अगस्त को सोनौरा निवासी अरविंद कुमार पाठक अपनी पत्नी पूजा पाठक व साली शशि मिश्रा को साथ लेकर इलाज कराने ले गए थे। वापस आते समय वह पत्नी व साली को ससुराल सल्टौआ छोड़ने ले जा रहे थे। मोटरसाइकिल चलाते समय पीछे साली व उसके पीछे पत्नी बच्ची लेकर बैठी थी।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे आमा भुजैनिया के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये और झपट्टा मारकर पूजा पाठक के गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच कर सल्टौवा की तरफ भाग गये। घटना की लिखित सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी, एसओजी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत की टीम को वर्कआउट का जिम्मा सौंपा गया। जिसके क्रम में शुक्रवार रात 11:00 बजे पुर्सिया गांव के निकट दो संदिग्धों को टीम ने पकड़ा। जिनमें से एक ने अपने को सतीराम राजभर निवासी दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज और दूसरे ने विष्णु निषाद निवासी मोहनापुर थाना वजीरगंज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed