{"_id":"6154ad4e8ebc3e09d67262ec","slug":"two-chain-snatchers-one-gold-trader-arrested-basti-news-gkp4111166188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चेन स्नेचर, एक स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चेन स्नेचर, एक स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चेन स्नेचर, एक स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस व स्वॉट टीम ने बुधवार को चेन स्नेचिंग, लूट व चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा व लूट का सामान बरामद किया। साथ ही लूट व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेंद्र पटेल व प्रभारी स्वॉट टीम निरीक्षक विकास यादव की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के पास से दोनों बदमाशों व सामान खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी को उसके मंगल बाजार स्थित दुकान से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में चंदन चौबे निवासी मेहतर टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती, राजन सिंह निवासी सिंधी मिल कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया, हाल मुकाम छेदी पंडित का मकान निवासी पंडित टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती व दुकानदार वीरेंद्र सोनी निवासी मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं। इनके कब्जे से पीली धातु का एक लाकेट, चार सफेद धातु का बिछुआ बरामद किया गया। टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, रवि प्रताप सिंह, रविशंकर शाह के अलावा, ज्ञान प्रताप सिंह, राहुल शुक्ला, साजिद जमाल थाना पुरानी बस्ती शामिल रहे। चंदन ने बताया कि वह और राजन दोस्त हैं।
दोनों लोग 31 अगस्त को दोपहर के समय जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बगल में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर अंदर रखा पर्स चुरा लिए थे। जिसमें आठ हजार रुपये नकद व चार चांदी का बिछुआ था। दोनों लोग चोरी के रुपये व बिछुआ को आपस में आधा-आधा बांट लिए। चोरी वाला बिछुआ बेचने के लिए जाते समय पकड़ लिए गए। बरामद बिछुआ के संबंध में थाना कोतवाली से जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि इस प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली में 31 अगस्त को डॉ. शिवांगी गुप्ता ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। गिरफ्तार बदमाशों ने 18 सितंबर शाम को लगभग छह बजे गांधी नगर से एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींच कर भागने की घटना को भी कबूल किया। जिसमें लालगंज थाने के मेहनौना निवासी सोनी पत्नी सूरज ने मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलसूत्र को मंगल बाजार में वीरेंद्र सोनार को 4-5 दिन पहले ही बेच दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मंगल बाजार स्थित सोने-चांदी के दुकानदार वीरेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया गया। वीरेंद्र सोनी ने कबूल किया कि उसने छह हजार रुपये में खरीदा था। तीनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।