फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   try to loot in csc shot to opperator, injured

Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, संचालक को मारी गोली

Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
try to loot in csc shot to opperator, injured
रुधौली क्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे पर लूट की कोशिश में हुई फायरिंग में घायल सीएससी संचालक रामक? - फोटो : BASTI
ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, संचालक को मारी गोली
विज्ञापन

घायल संचालक केजीएमयू लखनऊ रेफर, हालत गंभीर
बस्ती। बांसी मार्ग पर स्थित रुधौली थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र में रुपये लूटने की कोशिश की। केंद्र संचालक ने उनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश संचालक पर फायरिंग करके तमंचा लहराते हुए खेत की तरफ भाग गया। पकड़ा गया बदमाश भी भागने लगा। इस बीच पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजा।
उधर, पकड़े गए बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सीएससी संचालक की दिलेरी से एक बदमाश पकड़ लिया गया है। लोगों ने उसकी काफी पिटाई कर दी है, इसलिए उसका भी सीएचसी रुधौली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विशुनपुरवा निवासी राम करन चौधरी ने गांव के निकट चौराहे के एक कांप्लेक्स के प्रथम तल पर कंप्यूटर की दुकान खोल रखी है। वह ग्राहक सेवा केंद्र की तरह रेल बस टिकट बनाने और मनी ट्रांसफर का भी काम करते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से दो बदमाश केंद्र पर पहुंचे और राम करन चौधरी की कनपटी पर तमंचा सटाकर काउंटर में रखे रुपये लूटने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, राम करन चौधरी ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में तमंचा लिए बदमाश को पकड़ लिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। गिरते ही बदमाश ने तमंचा अपने साथी की तरफ उछाल दिया। उसके साथी ने फौरन राम करन चौधरी पर फायर झोंक दिया। दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन आसपास के लोग पहुंच गए और निहत्थे बदमाश को दबोच लिया। दूसरा तमंचा लहराते हुए भाग गया। तभी कुछ दूरी पर स्थित विशुनपुरवा चौकी की पुलिस पहुंच गई और बदमाश को हिरासत में लेकर सीएचसी रुधौली पहुंची।

मौके पर पहुंचे एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने टीम के साथ आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सीएससी में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया। पकड़ा गया बदमाश खुद को गुजरात का रहने वाला बता रहा है। वह बाघनगर के अपने दोस्त से मिलने उसके घर आया था। उसकी बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। बाइक प्रतापगढ़ की बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि इलाज के बाद और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed