फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck hit the car, ADO narrowly escaped

Basti News: ट्रक ने कार को चपेट में लिया, बाल-बाल बचे एडीओ

Tue, 20 Dec 2022 01:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

बलिया जिले के रसड़ा के रहने वाले एडीओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह विकास भवन के सहकारिता विभाग में तैनात हैं। वह कप्तानगंज कस्बे में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह वह अपनी कार से बेटी को पिकौरा सानी स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। अयोध्या से बस्ती वाली लेन से वापस अपने घर जा रहे थे। कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर बगल से गुजर रहे ट्रक ने कार को चपेट में लेते हुए घसीटते हुए आगे बढ़ने लगा।

विज्ञापन
Truck hit the car, ADO narrowly escaped
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फोरलेन पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मुख्य चौराहे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में कार आ गई। टक्कर में ट्रक में कार फंस गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोकवाया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एडीओ कोआपरेटिव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा के रहने वाले एडीओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह विकास भवन के सहकारिता विभाग में तैनात हैं। वह कप्तानगंज कस्बे में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह वह अपनी कार से बेटी को पिकौरा सानी स्कूल छोड़ने के लिए गए थे।
विज्ञापन


अयोध्या से बस्ती वाली लेन से वापस अपने घर जा रहे थे। कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर बगल से गुजर रहे ट्रक ने कार को चपेट में लेते हुए घसीटते हुए आगे बढ़ने लगा। घटना देखकर आसपास के लोग चिल्लाने लगे। लोगों ने दौड़ कर ट्रक में फंसी कार को छुड़ाकर अलग किया। गनीमत रही कि कार में सवार एडीओ कोआपरेटिव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed