फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck driver dies in Meghalaya

Basti News: सड़क निर्माण कंपनी के मिक्सर ट्रक चालक की मेघालय में मौत

Fri, 19 Jan 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in Meghalaya
सड़क निर्माण कंपनी ने दो महीने पहले भेजा था मेघालय
विज्ञापन

हर्टअटैक से मृत्यु होने की बात बता रहे कंपनी के अधिकारी
प्लांट पर देर रात प्रदर्शन करने के बाद हुआ शव मंगवाने का इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। मेघालय में सड़क निर्माण कंपनी में मिक्सर ट्रक चलाने वाले हर्रैया क्षेत्र के पिनेसर निवासी युवक की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मचव गया। शव घर भेजने को लेकर कंपनी की तरफ से आनाकानी करने की सूचना पर भड़के ग्रामीणों ने देर रात फोरलेन स्थित महराजगंज प्लांट का घेराव किया। इसके बाद सूचना मिली कि शव को प्लेन से लखनऊ भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यहां से परिवार के लोग शव लेने रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के पिनेसर गांव के रहने वाले जय प्रकाश यादव एटकान इंडिया लिमिटेड (सड़क निर्माण कंपनी) में महराजगंज से नरायनपुर तिवारी स्थित हॉट मिक्स प्लांट में काम करते थे। वह मिक्सर ट्रक चलाते थे। दो माह पहले कंपनी की तरफ से मेघालय प्लांट पर भेज दिया गया। मंगलवार/बुधवार की रात परिवार वालों को 12 बजे एक शख्स ने फोन किया कि जय प्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों ने जानकारी की तो मामला सही निकला। शव भेजने को लेकर प्लांट के अधिकारी आनाकानी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात महराजगंज नरायनपुर तिवारी गांव में कंपनी के प्लांट का घेराव किया। प्लांट मैनेजर नवनीत पांडेय ने शव गांव तक मंगवाने को कहकर मामला शांत कराया। परिवार में बड़ी बेटी सीमा यादव महिला कांस्टेबल हैं। बड़ा बेटा राहुल प्राइवेट जॉब करता है। छोटा बेटा अभिषेक यादव पढ़ाई कर रहा है। पिता की मौत से सबका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed