{"_id":"68a786d6144daf226d0e1fc9","slug":"truck-driver-died-in-an-accident-while-crossing-the-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142346-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क पार करते समय हादसे में ट्रक चालक की मौतप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क पार करते समय हादसे में ट्रक चालक की मौतप
Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज(बस्ती)। फोरलेन पर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर बुधवार देर रात सड़क पार करते समय हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। दूसरे चालक ने हरदोई जिले के राजेश सिंह के रूप में उसकी पहचान की। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
भुसावल से केला लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक रात करीब 12 बजे पटेल चौक पर पहुंचा। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी ट्रक चालक सुरेश शुक्ला ने बताया कि हरदोई जिले का राजेश सिंह पुत्र जसकरन सिंह ट्रक रोककर दूसरी लेन में गुटखा-पान लेने जा रहा था। तभी किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पटेल चौक पुलिस ने नाजुक स्थिति में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साथी चालक सुरेश ने बताया कि वह राजेश सिंह का काफी देर तक इंतजार किया। लगभग एक घंटे बाद वह चौकी पर पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने घायल का फोटो दिखाया तो वह देख दंग रह गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो ट्रक चालक सुरेश शुक्ला निवासी जानकीपुरम लखनऊ ने मृतक की पहचान की। कोतवाल दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।ा