फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ARPs will have to put in more effort to make children proficient.

Basti News: बच्चों को निपुण बनाने के लिए एआरपी को करनी होगी और मेहनत

Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
ARPs will have to put in more effort to make children proficient.
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए एआरपी को अब और मेहनत करनी होगी। पिछले वर्ष लक्ष्य के मुकाबले 50 प्रतिशत विद्यालय भी निपुण नहीं बन सके थे। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 2071 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और उन्हें निपुण बनाने के लिए 71 एआरपी तैनात हैं। प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच एआरपी लगाए गए हैं। ये एआरपी विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निपुण भारत मिशन की प्रगति की जानकारी ली थी। समीक्षा में पिछले वर्ष शत-प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने का लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति सामने आई। इस पर सीडीओ ने इस वर्ष बेहतर प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए विनोद त्रिपाठी ने सभी एआरपी को नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण करने और शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद एआरपी ने विद्यालयों में जाकर बच्चों को निपुण बनाने के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं।


कोटइस वर्ष निपुण विद्यालय बनाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। एआरपी को नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
-विनोद त्रिपाठी, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed