फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpals registered their protest by depositing their official bags.

Basti News: लेखपालों ने बस्ता जमाकर जताया विरोध

Wed, 23 Sep 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals registered their protest by depositing their official bags.
भानपुर। लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को भानपुर तहसील के लेखपालों ने विरोध-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष कमलभान पांडेय के नेतृत्व में अतिरिक्त हलका का कार्य छोड़ दिया और अभिलेखीय बस्ता जमाकर दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष कमलभान पांडेय ने बताया कि लेखपाल संघ शासन को अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, 2800 ग्रेड-पे, महंगाई भत्ता वृद्धि सहित आठ सूत्रीय मांग पत्रों वाला ज्ञापन सौंपा गया था, बावजूद इसके शासन की ओर से लेखपालों के किसी भी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया। इससे नाराज लेखपालों ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर अपने मूल तैनाती के अतिरिक्त 38 हलकों का बस्ता राजस्व निरीक्षक अधिष्ठान नंदलाल के पास जमा कर विरोध शुरू किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भोला यादव, मोहित श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, संतोष, ओम प्रकाश, ऋषभ श्रीवास्तव, अरुण व अन्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed