फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tricolor journey from city to village

शहर से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tricolor journey from city to village
प्रभातफेरी निकालतीं मदरसें की छात्राएं। - फोटो : BASTI
शहर से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे रंग पर पहुंच गया है। शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा की धूम है। सड़कों से निकली यात्रा में लोगों ने राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुछ स्थानों पर वंदेमातरम भी गूंजा।
शहर के एपीएनपीजी कॉलेज में छात्र विकास त्रिपाठी के संयोजन में रोडवेज तिराहे पर स्थित शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा से शास्त्री चौक तक तिरंगा यात्रा निकली। छात्र हाथोें में तिरंगा लिए ‘वंदे मातरम’ के साथ ही देश भक्ति के नारों का उद्घोष कर रहे थे। यात्रा शास्त्री चौक तक गई, जहां सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर अभिषेक दुबे, आशीष कुमार, सत्यम जायसवाल, संतोष सिंह, अरविंद मिश्रा, मनीष चौधरी, अमर, रवि और हिमांशु पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

गनेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड 15 में बाइक से तिरंगा रैली निकली। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जायसवाल गनेशपुर नगर पंचायत के ईओ राजमणि वर्मा के नेतृत्व में रैली गनेशपुर नगर पंचायत में भ्रमण की लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा निकाल हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश
रुधौली। शुक्रवार को सीएचसी रुधौली अधीक्षक डॉ. अशोक चौधरी ने शांतिनगर वार्ड के सदस्य गोपाल सिंह व सीएचसी के कर्मियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम भाजयुमो के जिला मंत्री रवि जायसवाल की अगुवाई में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी व उनके सहयोगियों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। काजी एहतेशाम हुसैन, हरीश कुमार, डॉ. संजय कुमार, बृजभूषण, जगजीवन, नरेश, गिरजेश पाठक, जन्मेजय मिश्रा, बिंदु कुमार, प्रदीप चौधरी, सुमित त्रिपाठी ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
--------
ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली
भानपुर। क्षेत्र के तुुसालय में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तबारक हुसैन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। गांव के बडे़ बुजुर्गों ने जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। इसके अलावा गांव के मदरसा अरबिया अहले सुन्नत शमसुल उलूम के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाल कर राष्ट्रगान गाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अजमत अली, आरिफ हुसैन, मुजाहिद रजा, मो. समीम, जुम्मन, नुरूल हुदा, इरशाद हुसैन, विमल तिवारी, परमेश्वर धर दुबे और राजन सैनी आदि मौजूद थे।
आज का कार्यक्रम तय
बस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिवस पर बस्ती पुलिस की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीआईजी आरके भारद्वाज ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा मालवीय तिराहा से शुरू होकर गांधीनगर, पक्के बाजार, सिविल लाइंस होते हुए झंडा चौराहे (कचहरी चौराहा) पर समाप्त हुई। इस यात्रा में डीआईजी के अलावा एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी, सीओ सिटी, सीओ कलवारी आदि शामिल हुए।
डीआईजी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से समस्त जनता को संदेश दिया जा रहा है कि वे देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान में अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं हर घर तिरंगा अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनाने में भूमिका निभाएं।

इस कड़ी में प्रत्येक दिन शहीदों की याद में अनेक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय की गई है। इस क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन में बच्चों का सम्मान किया जाएगा। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह समय 10:00 बजे से पुलिस परिवार के 75 मेधावी बच्चे, जिसमें 37 लड़के एवं 38 लड़कियां शामिल हैं, के सम्मान के लिए उनमें खेल कूद सामग्री/किताबें/तिरंगा का वितरण किया जायेगा। शाम को वीर रस संध्या आयोजित की जाएगी। सायं सात बजे से देशभक्ति पर आधारित गायन, वादन, नाट्य की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed