फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transport Corporation is kind to senior citizens

वरिष्ठ नागरिकों पर मेहरबान हुआ परिवहन निगम

Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation is kind to senior citizens
वरिष्ठ नागरिकों पर मेहरबान हुआ परिवहन निगम
विज्ञापन

बस्ती। आप यदि रोडवेज डिपो से यात्रा कर रहे हैं और आपके बगल में कोई वरिष्ठ नागरिक खड़ा है तो अब आपको अपनी सीट उन्हें देनी होगी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को सीट उपलब्ध कराने में परिचालक मदद करेंगे। परिवहन निगम वरिष्ठ नागरिकों पर यहां तक मेहबान है कि यदि बस में सीट नहीं भी उपलब्ध है, तो भी उन्हें सीट उपलब्ध करानी होगी।

परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि निगम की बसों में विशेष श्रेणी के व्यक्तियों सांसद, भूतपूर्व विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, दिव्यांगजन, लोकतंत्र रक्षक सेनानी, पत्रकार को पूर्व से ही सीट आरक्षण व नियमानुसार निशुल्क यात्रा की व्यवस्था प्रभावी है। इसी के साथ ही कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आरक्षित सीट यदि रिक्त नहीं है, तो सीट रिक्त कराकर सम्मानपूर्वक बैठाकर यात्रा सुनिश्चित कराई जाए। निर्देश दिया गया है कि चालक व परिचालक विशिष्ट श्रेणी के व्यक्तियों के पास उपलब्ध स्मार्ट कार्ड ईटीएम मीशन रीड न कर पाने की स्थिति में संबंधित विवरण का मार्ग पत्र पर अंकन करते हुए गंतव्य तक सम्मानपूर्वक यात्रा सुनिश्चित कराएं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि निर्देश प्राप्त हुए हैं। चालक व परिचालकों के इसके अनुपालक के लिए सख्ती से बोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed