{"_id":"61acf3992187557aa53b0424","slug":"tomorrow-the-cm-of-chhattisgarh-will-be-in-the-district-will-address-the-farmers-conference-basti-news-gkp418817659","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जिले में होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल जिले में होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

बस्ती। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बस्ती आएंगे। वह रुधौली विधानसभा क्षेत्र के बैड़वा समय माता दरबार भानपुर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।
रविवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि पार्टी किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी हर मोड़ पर किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका अधिकार मिलने चाहिए। गन्ने की उचित कीमत, समय से भुगतान, धान व गेहूं क्रय केंद्रों पर सही तरीके से खरीद होनी चाहिए।
कहा कि किसान सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा ने बताया कि किसान सम्मेलन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और स्पष्ट संदेश जाएगा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। इस मौके पर प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, बसंत चौधरी, प्रशांत पांडेय, जुबेर शेख आदि मौजूद रहे।