फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today, a flood of faith will pour into Shiva temples.

Basti News: आज शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Today, a flood of faith will pour into Shiva temples.
बाबा भदेश्वरनाथ ​शिवमंदिर परिसर संवाद
बस्ती। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्राचीन भदेश्वरनाथ मंदिर को झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रथम सोमवार पर भगवान भदेश्वरनाथ का विशेष पुष्प शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा देवरिया मंदिर, भारीनाथ, कड़र, बरवाधाम, तिलकपुर, बेहिलनाथ, कंपनीबाग, झारखंडेश्वरनाथ और श्रृंगीनारी मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। मंदिरों में धतूरा, बेलपत्र, फूल-माला और प्रसाद की दुकानें सज चुकी हैं। रविवार को व्रत-पूजन की सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख शिवालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी प्रमुख मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन

भदेश्वरनाथ मंदिर में सर्वाधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए डारीडीहा के आगे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सात अगस्त से हाईवे पर लागू होगा डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के दौरान अयोध्या-बस्ती हाईवे पर सात अगस्त से डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। इस अवधि में बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के तहत आवागमन की अनुमति होगी। वैकल्पिक मार्ग के रूप में डुमरियागंज रोड-बेंवा होते हुए लखनऊ तथा सोनूपार-कुदरहा-कलवारी होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपयोग कराया जाएगा।
---
अमहट घाट पर नगर पालिका की विशेष तैयारी
कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पालिका ने अमहट घाट और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। फुटहिया से सिविल लाइन तक प्रकाश व्यवस्था, घाट पर मोटरबोट, नाव, बैरिकेड और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा 70 से अधिक कर्मचारी तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त जनरेटर भी लगाए जाएंगे।
---
10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
पुलिस प्रशासन के अनुसार इस वर्ष करीब 10 लाख कांवड़ियों के भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर और घघौवा सीमा से मंदिर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

---
प्रथम सोमवार पर सभी प्रमुख शिवालयों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी की गई है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
-श्यामकांत, एएसपी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed