फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   To help the disabled

Basti News: दिव्यांगजनाें की मदद के लिए सभी बूथों पर तैनात होंगे सहायक

Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
To help the disabled
लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करेंगे 15 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता
विज्ञापन

1428 मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद रहेगी मतदान की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 1428 मतदान केंद्रों पर मतदान की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। चुनाव के दौरान चार विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 15 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे। इनके लिए सभी बूथों पर सहायक की तैनाती के साथ ही रैंप व व्हीलचेयर की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर बूथों को इन सुविधाओं से लैस करने का कार्य पूरा किया जा रहा है। बस्ती लोकसभा क्षेत्र में हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (अनुसूचित जाति) विधानसभा शामिल है। इनमें कुल 1890356 मतदाता हैं। इनमें 1005201 पुरुष, 885057 महिला, 98 अन्य मतदाता है। डीएम ने बताया कि 15256 दिव्यांग मतदाता हैं। जबकि 98 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर के साथ ही रैंप सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तैनात सहायक इस बार का पूरा ध्यान रखेंगे कि कोई भी दिव्यांग वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हर बूथ पर रहेंगे पुलिस के 10-10 मददगार
बस्ती। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के 1428 मतदान केंद्रों का मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत हर बूथ पर पुलिस की मदद के लिए 10 लोग तैनात रहेंगे। इनके माध्यम से बूथ की हरेक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी बूथों की सुविधाओं का आंकलन कर समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों का विवरण व मोबाइल फोन नंबर मददगार बनने के लिए जुटा रहे हैं। इसके लिए थाना स्तर पर मतदान केंद्र, मतदेय स्थल की संख्या, लोकसभा क्षेत्र का नाम, विधानसभा का नाम, कुल मतदाता, हिंदु, मुस्लिम, एससीएसटी, महिला, पुरुष मतदाताओं की संख्या दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed