{"_id":"6abd6bde51e9271b11045f2c","slug":"budget-of-rs-645-crore-released-by-the-government-basti-news-c-207-1-bst1005-168198-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शासन से 6.45 करोड़ रुपये का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शासन से 6.45 करोड़ रुपये का बजट जारी
विज्ञापन
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग के तहत कार्यरत आशा व संगिनी के विभिन्न मदों के भुगतान के लिए शासन ने 6.45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। बजट मिलने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे जिले में कार्यरत 2,300 से अधिक आशा व संगिनी को राहत मिलने की उम्मीद है।
महानिदेशक परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी बजट से आशा व संगिनी के मासिक मानदेय के साथ आशा प्रोत्साहन राशि, पीबीआई/टीबीआई और जननी सुरक्षा योजना के तहत देय राशि का भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जारी बजट का उपयोग अक्तूबर माह तक के भुगतान में किया जाएगा।
आशा व संगिनी के मानदेय और अन्य मदों के भुगतान के लिए केंद्र और राज्य सरकार अपने-अपने हिस्से का बजट जारी करती हैं। केंद्र से बजट मिलने के बाद राज्य शासन की ओर से धनराशि जारी की जाती है। इसके बाद जिले में एसएनए-स्पर्श व्यवस्था के तहत धनराशि का आवंटन संबंधित स्तर पर किया जाता है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले को बजट प्राप्त हो गया है। नियमानुसार भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों से डिमांड मांगी गई है। संवाद