फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three villages in darkness for nine days, responsible people do not care

Basti News: नौ दिनों से अंधेरे में तीन गांव, जिम्मेदार को परवाह नहीं

Tue, 02 Jun 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three villages in darkness for nine days, responsible people do not care
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नंबर पांच देवापार के तीन गांवों में नौ दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों की इस समस्या की जिम्मेदारों को परवाह नहीं है। तेज आधी और बारिश के समय देवापार, खुटहन और बारीजोत में कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए थे। जिससे नगर बाजार के बिजली उपकेंद्र चौबाह से इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निगम अभी तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं करा सका है। जिससे तीन गांवों के नागरिक अंधेरे में रहने को विवश है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश आने के बाद से ही क्षेत्र में बिजली की समस्या गहरा गई है। कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एक दर्जन गांवों में लोकल फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। वहीं निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते तीन गांवों में नौ दिन से बिजली आपूर्ति ही बहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 25 मई से ही उनके गांव में बिजली नहीं आ रही है। कई बार शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। अब तो निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। कोई भी जिम्मेदार बिजली आपूर्ति होने का सटीक उत्तर नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सरवन कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश प्रजापति, राजेश कुमार वर्मा, विपिन कुमार पांडेय, मोनू पांडेय, राकेश यादव, सभासद राजकुमार चौधरी, अजीत कुमार कनौजिया, वेद प्रकाश, धर द्विवेदी और राम प्रकाश यादव सहित तमाम लोगों ने कहा कि गांवों में टूटकर गिरे बिजली के खंभे और तार की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से गांव के लोग बूंद भर पानी के लिए तरस रहे हैं। छोटे-छोटे उद्योग, कल कारखाने भी बंद हो गए हैं। शाम ढलने के बाद बारीजोत, खुटहन, देवापार में अंधेरा छाया हुआ है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों में बिजली न होने से मोबाइल नहीं चार्ज हो पा रहा है। इसके लिए दूसरे गांवों में जाकर लोगों से मदद मांगनी पड़ रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी आने के बाद से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके लिए मरम्मत टीम कार्य कर रही है। बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीणों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
इं. खालिद सिद्दीकी, अधीक्षण अभियंता, बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed