फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly scooter rider dies after being hit by a trailer

Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly scooter rider dies after being hit by a trailer
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर सोहिला गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमोखर गांव निवासी रामप्रयाग (70) महादेवा चौराहे पर किराना की दुकान चलाते थे। बुधवार दोपहर वह किसी काम से स्कूटी से लालगंज गए थे। वहां से महादेवा स्थित अपनी दुकान लौटते समय सोहिला गांव के पास महादेवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में रामप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रयाग के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुजुर्ग ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
टोल बचाने के लिए गांव के रास्ते से गुजर रहे भारी वाहन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे का टोल बचाने के लिए गिट्टी और मौरंग लदे ट्रेलर रोजाना मुंडेरवा-कुदरहा-महादेवा-लालगंज मार्ग से गुजरते हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार से इस मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed