फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three thousand population yearned for water

Basti News: कटरा की तीन हजार आबादी पानी के लिए तरसी... नाराजगी

Mon, 04 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three thousand population yearned for water
27 फरवरी की रात से बंद कर दी आपूर्ति
विज्ञापन

नागरिक बोले- वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर ठप कर दी गई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के कटरा वार्ड में पांच दिन से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। कारण यह कि मार्ग निर्माण के चलते पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी बहने लगा। नतीजतन जलकल निगम ने आपूर्ति रोक दी। 27 फरवरी की शाम बनी यह स्थिति अब तक बरकरार है। ऐसे में यहां के नागरिक परेशान हैं। वह पालिका प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर हरे हैं, मगर रविवार की सुबह तक केवल पानी का टैंकर भेजने का आश्वासन दिया गया था।
शहर की गलियों व मोहल्लों को दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका सड़क व नाली का निर्माण करा रही है। इसी कड़ी में आनंद नगर कटरा में भी निर्माण कार्य चल रहा है। 27 फरवरी को कार्य होते समय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी बहने लगा। इससे ठेकेदार ने तत्काल आपूर्ति रोकवा दी। पानी बचाने के लिए किए गए इस उपाय ने यहां की करीब तीन हजार आबादी को बेपानी कर दिया है।
विज्ञापन

यहां की रहने वाली संध्या दीक्षित कहती हैं कि समस्याओं के प्रति पालिका संजीदा नहीं है। पानी तो बंद करा दिया गया, मगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। रविवार दोपहर बाद इस क्षेत्र में एक टैंकर पानी भेजा गया। मगर, लोगों के घर से इतनी दूरी पर गाड़ी खड़ी थी कि लोग इसका लाभ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबिहा खातून ने कहा कि यह व्यवस्था की खामी है कि पांच दिन से आनंद नगर कटरा में पानी नहीं है। जिम्मेदार को कोई फर्क नहीं है। इसके लिए अब सड़क पर उतरने का मन मोहल्ले के लोग बना रहे हैं। पालिका के अधिकारी अभी सप्ताह भर तक ऐसी ही स्थिति रहने की बात कह रहे हैं, मगर व्यवस्था कैसे चलेगी इस पर बोलने से कतरा जाते हैं।
छात्रा रोशनी ने कहा कि पानी के लिए 27 फरवरी से पूरा मोहल्ला परेशान है। मगर, अधिकारी पर इसका कोई असर नहीं है। जनप्रतिनिधियों के कान तक मामला पहुंचा है, लेकिन सभी चुप्पी साधे हैं। जनता की दिक्कत से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।
सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि पानी के लिए मोहल्ले में अक्सर परेशानी आती है। इस व्यवस्था को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी उठाने वाले भी कुछ नहीं करते। पांच दिन से पानी नहीं है। लोग एक-दूसरे के घर से पानी लेकर काम चला रहे हैं। तमाम प्रयास के बाद रविवार को एक टैंकर पानी मिला है।

-------
बोले अधिकारी
समस्या संज्ञान में आई है। गली के कारण टैंकर कुछ ही दूरी तक जा पा रहा है। रविवार को टैंकर पानी भेजा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया जा रहा है। पानी की आपूर्ति कुछ घंटे की जा सकेगी।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed