{"_id":"6a7f5d2967ab67141701526c","slug":"three-members-of-an-inter-district-chain-stealing-gang-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-164367-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
महिलाओं के गले से आभूषण चुराने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार।
-
- 1
-
Link Copied
मुंडेरवा(बस्ती)। महिलाओं के गले से चेन और लॉकेट चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन गुर्गों को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीनों संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक सोने की माला और नकदी बरामद की है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को बाबा बेहिलनाथ शिव मंदिर में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी कर लिए गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर वारदात में शामिल महिलाओं और उनके सहयोगी पुरुष की पहचान की गई।
पुलिस ने शुक्रवार को टेढ़ी पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शशिकला उर्फ मीना निवासी ग्राम मुखियाजी, थाना महुली तथा शांति देवी उर्फ गुड्डी और पप्पू उर्फ पारस निवासी ग्राम भुवरिया, थाना कोतवाली, जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के गले से चेन व अन्य आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बस्ती, रायबरेली, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। वारदात के बाद मौके से फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ बस्ती समेत कई जिलों में पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने शशिकला के पास से चोरी की एक सोने की माला और नकदी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।