फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three houses, five huts burnt due to fire

Basti News: आग लगने से तीन घर, पांच झोपड़ियां जलीं

Sat, 15 Apr 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 15 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three houses, five huts burnt due to fire
गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया खड़क बहादुर शाही गांव लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
बभनान (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के मेहंदिया खड़क बहादुरशाही गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में तीन रिहायशी व चार लोगों की चरनी धारी मड़ई जल गई। घटना की सूचना पर पहुंचे बभनान चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम लगभग 5:00 बजे गौर थाना क्षेत्र के मेहंदिया खड़क बहादुर शाही गांव के हरिजन टोला में महेश के घर से आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस दौरान दो भैंस भी झुलस गई। महेश की बाइक भी पूरी तरह जल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. असलम ने बताया कि कुछ भी घर में नहीं बचा है। सुनील कुमार, अदालत, छोटेलाल, रामकुमार, हनुमान, अनारा देवी का रिहायशी घर व मड़ई जल गई। बताया कि खाने पीने की चीजें अपने स्तर से उपलब्ध करा दिया गया है। उप जिला अधिकारी हरैया सहित राजस्व विभाग के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed