{"_id":"61719ca671e25e70ce6c504c","slug":"three-house-was-fall-down-by-administration-basti-news-gkp413713988","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की जमीन पर बने तीन मकान ढहाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की जमीन पर बने तीन मकान ढहाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजूल की जमीन पर बने तीन मकान ढहाए गए
- जारी नोटिस के बाद भी अवैध कब्जेधारी नहीं खाली कर रहे थे जमीन
- मार्च में भी ढहाए गए थे 14 मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। नजूल की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए लोगों पर बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। जेसीबी लेकर पहुंचा प्रशासन ने तीन घरों को ढहा दिया। इससे कस्बे में अवैध जमीन पर कब्जा जमाए लोगों में खलबली मच गई।
मार्च में कस्बे में अवैध जमीनों को कब्जे से मुक्त कराया गया था। तब प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से 14 घरों को गिराया था। उस समय एक परिवार के सदस्यों ने प्रशासन के समक्ष अपनी लाचारी बताकर महिला अस्पताल के सामने स्थित खुद का मकान ढहने से बचा लिया था। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई में यह मकान भी ढहा दिया गया। अंबेडकर नगर व मोती नगर में एक-एक मकान ढहाया गया। नायब तहसीलदार निखिल कुमार ने बताया कि सभी कब्जेदारों को पूर्व में कई बार जमीन खाली करने की नोटिस दी जा चुकी है। लेकिन इन लोगों ने कब्जा जमाए रखा। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव सहित तमाम कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।