फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three-day city festival started

Basti News: तीन दिवसीय नगर महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Tue, 19 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three-day city festival started
नगर महोत्सव के उद्घाटन सत्र में मौजूद जनसमूह
- सांसद ने नगर पंचायत की वेबसाइट का किया उद्घाटन
विज्ञापन

- अमर शहीद उदय प्रताप सिंह की स्मृति में शुरू हुआ तीन दिवसीय आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजर, बस्ती। अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह की स्मृति में सोमवार को नगर महोत्सव एवं शहीद मेला का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रदेशीय महिला कुश्ती, वालीबाल और कबड्डी के रोमांचक मैच को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरयू भगत निषाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। सांसद ने इसे ऐतिहासिक समारोह बताते हुए कहा कि नगर पंचायत नगर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक सभा क्षेत्र के विकास की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए नगर में हो रहे तेजी से विकास का भी उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने कहा कि नगर पंचायत को सरकार की योजनाओं से जोड़ कर विकसित बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल वाले विद्यालय को कायाकल्प योजना तथा दुर्गा मंदिर तालाब को वंदन योजना में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा।

इसके पूर्व नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम सिंह राना और कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने नगर पंचायत की वेबसाइट का भी उद्घाटन किया गया तथा नगर के विकास की गाथा भी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई।अतिथियों ने स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और आजमगढ़ की महिला खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर खेल समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed