फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three cows fall ill in Ramna Taufeer

Basti News: रमना तौफीर में तीन गोवंश बीमार, एक की हो चुकी है मौत

Mon, 09 Oct 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three cows fall ill in Ramna Taufeer
गो आश्रय स्थलों की स्थिति में नहीं हो रहा सुधार
विज्ञापन

दाना और चारा तक की नहीं व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। खुले में घूम रहे निराश्रित मवेशियों को संरक्षित करने के लिए क्षेत्र में तीन गो आश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है। गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित मवेशियों की आए दिन मौत हो रही है। हाल ही में कठौतियां गो आश्रय स्थल पर तीन गायों के मरने की पुष्टि हुई थी। शनिवार को रमना तौफीर में भी एक गाेवंश की मौत हाे गई। जबकि तीन अन्य बीमार हैं।
रविवार को क्षेत्र की तीन गो आश्रय स्थलों का जायजा लिया गया, जहां तमाम खामियां मिलीं। ग्राम पंचायत छपिया में स्थापित गो आश्रय स्थल में तमाम खामियां मिलीं। 30 जानवरों की क्षमता वाले इस आश्रय स्थल पर मौके पर आठ गोवंश मिले। आश्रय स्थल पर न तो मवेशियों के लिए दाना मिला और न ही हरा चारा दिखा। यहां तैनात गो सेवक मौके से नदारद मिले।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद पहुंचे गो सेवक छट्ठू ने बताया कि कुछ काम से गांव में गया था। चार माह से मानदेय नहीं मिला है। गो आश्रय स्थल मसहा की क्षमता 45 है। यहां मौके पर 35 गाेवंश मिले। ग्राम पंचायत मरवटिया के आश्रय स्थल की क्षमता 45 है, लेकिन मौके पर 32 ही मिले। वृहद गो आश्रय स्थल रमना तौफीर में टीनशेड जगह-जगह से टूट चुके हैं। मौके पर 175 जानवर मौजूद मिले। इनमें तीन बीमार हैं। उनकी दवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
टीम गठित कर गो आश्रय स्थलों की जांच कराई जा रही है। खामियां मिलने पर संबंधित सचिव, गो सेवक व अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अवैधनाथ मिश्रा, प्रभारी, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed